कल से राज्य में नौतपा का असर शुरू, छह दिन के बाद बन रहे हैं बारिश के आसार, ये जिले रहे सबसे गर्म

Spread the love

भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को शनिवार को अवध और एनसीआर के कुछ जिलों में आंधी-बारिश से भी राहत नहीं मिली। बुंदेलखंड सहित तमाम जिलों में सूरज के तेवर तल्ख रहे। तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। बांदा अभी भी सबसे गर्म बना हुआ है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार से नौतपा शुरू हो रहा है, जिससे कम से कम अगले छह दिनों तक आसमान से आग बरसने और झुलसा देने वाली पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छह दिन बार बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।

 

अवध के जिलों में शनिवार को मौसम के बदले रंग रहे। अयोध्या, बाराबंकी और गाेंडा में दोपहर बाद आंधी से कई खंभे गिर गए। पेड़ उखड़ गए। बाराबंकी में आंधी के साथ बारिश भी हुई। वहीं, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती व अमेठी में लोग गर्मी से बचाव के उपाय करते नजर आए। प्रयागराज में पारा 46 डिग्री, झांसी में 44.9, वाराणसी में 44.7, हमीरपुर में 44.6 और सुल्तानपुर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

छह दिन बाद बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र न होने से शुष्क और साफ मौसम के आसार हैं। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर लू का असर बढ़ेगा। कहीं-कहीं रातें भी गर्म होने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा छह दिन बाद प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी।

और पढ़े  रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यूथ ब्रिगेड स्कीम की घोषणा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का एलान

 

इन इलाकों में छिटपुट बारिश

इसके अलावा पंजाब से दक्षिणी पश्चिमी राजस्थान तक विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी भाग में कहीं कहीं मेघगर्जन या वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा और छिटपुट बारिश की संभावना भी है। उन्होंने बताया कि छह दिन बाद प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी। हालांकि जिन जगहों पर बारिश नहीं भी होगी तो वहां पर भी तापमान में गिरावट के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।
तापमान के मामले में बांदा अभी भी सबसे ऊपर बना हुआ है। शनिवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। 46 डिग्री के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। झांसी में तापमान 44.9 डिग्री, वाराणसी में 44.7, हमीरपुर में 44.6 और सुल्तानपुर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love