भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया, जानें मामला

Spread the love

प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती और खराब आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाया है। भाजपा विधायकों से लेकर कांग्रेस नेताओं तक ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर जनता की परेशानियों का मुद्दा उठाया है। नेताओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली बाधित होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और जनता में भारी आक्रोश है।

 

लखनऊ उत्तर से भाजपा विधायक नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। साथ ही अपने कैंप कार्यालय में मुख्य अभियंता को भेजने की मांग भी की, ताकि वहां पहुंचने वाली जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी दी जा सके।

वहीं, सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने भी ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बार-बार बिजली बाधित होना, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मरों का ओवरलोड होना, फीडर ट्रिपिंग और अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि यह समस्या हर साल सामने आती है, इसलिए इसका स्थायी समाधान निकालने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने भी ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में खराब बिजली व्यवस्था पर चिंता जताई। विधायक ने जर्जर लाइनों और ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

बिजली कटौती से बेहाल हैं लोग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी बिजली संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोग बिजली कटौती से बेहाल हैं। लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है, पंपसेट बंद पड़े हैं और बिजली आधारित लघु उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की तथा चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस सड़क पर आंदोलन करेगी।

और पढ़े  बड़ी वारदात: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, दंपती की हालत नाजुक, मासूम को भी नहीं बख्शा

व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार हो रहा प्रयास

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अत्यधिक गर्मी से मांग बढ़ने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि विभाग व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जा रही है और निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित है। उन्होंने आजमगढ़ के सठियांव में बिजली कैंप का दौरा कर आम जनता से संवाद भी किया।

पावर कॉर्पोरेशन का बिजली व्यवस्था सुचारु होने का दावा

पावर कार्पोरेशन के निदेशक (वितरण) ज्ञानेंद्रधर द्विवेदी ने बयान जारी किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। अधिकारियों को बाधित बिजली की अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। खराब ट्रांसफार्मर को कम समय में बदलने का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पर्याप्त सामग्री और गैंग उपलब्ध होने का भी दावा किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    महिला बाउंसर ने प्रेमी को मारा: आधी रात में वारदात, अर्धनग्न हालत में था शव, युवक के फोन में है ऐसा वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveपुरानी बर्फ फैक्टरी के सामने लगे मेले में काम करने वाले सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुक्ल टोला निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल की…


    Spread the love

    एक गोली दो मौतें: पत्नी को पीठ से लगा व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, दोनों की मौत, महिला को था कैंसर

    Spread the love

    Spread the loveआर्थिक तंगी और पत्नी की बीमारी से परेशान कस्बे के मुख्य बाजार निवासी बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी (50) ने बृहस्पतिवार की सुबह पत्नी नेहा रस्तोगी (45) को पीठ…


    Spread the love