Bihar: सचिवालय के बाद अब CM हाउस के पास मिली प्रतिबंधित बोतलें, विपक्ष ने कहा-खोल दीजिए शराब

बिहार में शराब बंदी है यानी बिहार में शराब पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित है, इसके बाद भी शराब की बोतलें खुलेआम देखी जा रही हैं। आज हैरान करने वाली एक तस्वीर नजर आई जिसमें सीएम हाउस के पास एक दो नहीं बल्कि कई शराब कि बोतलें बरामद हुई। शराब की बोतलें मिलते ही अब यह चर्चा का विषय बना गया है। मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की बोतलें मिलने से पहले सचिवालय के अंदर कार्यालय के गेट के पास भी तीन शराब की बोतलें देखी गई थी। फ़िलहाल मुख्यमंत्री आवास 5 देशरत्न मार्ग के पास काफी मात्रा में शराब की खाली बोतलें बरामद हुई हैं। इस संबंध में पुलिस जांच करने की बात कह रही है।

 

इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान दस खाली बोतलें हैं और दो अन्य टूटी हुई शराब की बोतलें बरामद हुई। उन्होंने कहा कि अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और फिर आरोपों आरोपियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इसको लेकर अब विपक्ष ने मुख्यमंत्री आवास के पास और सचिवालय के अंदर शराब की खाली बोतलों के मिलने पर सवाल उठा रहा है। इस संबंध में आई पी गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के पास शराब की बोतलों का इस तरह से मिलना मुख्यमंत्री के शासनकाल पर खुला तमाचा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर में शराब मिलता है तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है। लेकिन वही बड़े-बड़े अधिकारी और नेता जब शराब का सेवन करते हैं इसके बाद ही पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाती है। मुख्यमंत्री के आवास के पास शराब का यौन मिलन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शासनकाल पर करारा तमाचा है। उनके कार्यालय और आवास के पास शराब की बोतलों का मिलना निश्चित रूप से उनके लिए एक चुनौती है।

विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि शराब बंदी का में विरोध करता हूं और मैं कहता हूं सरकार से की शराब को खोलिए। इससे दो फायदे होंगे। पहला फायदा होगा कि राजस्व में वृद्धि होगी और दूसरा फायदा यह होगा जो आज के युवा जो सुख नशा की और दौड़कर अपनी जिंदगी को नर्क बना रहे हैं, शराब के खुलने से शायद यह नौबत नहीं आएगी। उन्होंने कहा किया है एक बड़ी साजिश है जिसके तहत युवाओं के घरों तक सूखा नशा पहुंचाया जा रहा है। कोई शासक धर्म और  देशभक्ति का छद्म नशा पहनाकर सत्ता तक पहुँचता है तो उनको पता है कि यह धर्म औरछद्म राष्ट्रभक्ति का जो नशा पिलाया उसका पीरियड दस वर्षों का ही होता है। और जब 10 वर्षों के बाद वह नशा उतरेगा तो वह खुद समझने लगेगा। इसलिए ड्राई ड्रग्स को बड़ी तरीके से देश के कोने-कोने तक पहुंचा जा रहा है।

और पढ़े  बिहार- ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए डटा था बेगूसराय का लाल, कश्मीर में बीएसएफ जवान मनीष सिंह की मौत
  • Related Posts

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…

    बिहार में बाढ़- 8 जिलों को सरकार का हाई अलर्ट, कहां डूब रहे घर, कट रही जमीन, छा गया अंधेरा?

    पिछले महीने बिहार में सामान्य से 33 प्रतिशत(लगभग 152 मिलीमीटर) कम बारिश हुई। राज्य में करीब 21 साल बाद ऐसे हालात बने हैं, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस से…