देहरादून- जनगणना ड्यूटी के लिए घर पहुंची शिक्षिका को रॉटविलर ने काटा, हाथ पर आए गहरे जख्म, मालिक पर जुर्माना

Spread the love

देहरादून में जनगणना कार्य के दौरान एक सहायक अध्यापिका पर रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना रविवार शाम इंद्रानगर क्षेत्र के मलिक चौक के पास हुई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पंडितवाड़ी में कार्यरत सहायक अध्यापिका आशा भंडारी घायल हो गईं। वह जनगणना के सिलसिले में एक घर पर पहुंची थीं।

कुत्ते के मालिक पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

इंद्रानगर कॉलोनी में रॉटविलर कुत्ते के जनगणना करने गई महिला प्रगणक पर हमले के मामले में निगम ने सोमवार को कुत्ते के मालिक अजय नेगी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पिछले कई साल से कुत्ते के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया गया था। इसके अलावा मालिक वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भी नहीं दिखा सका।

 

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार 2021 में इस कुत्ते का पंजीकरण कराया गया था जो एक साल के लिए वैध होता है। वहीं, वैक्सीनेशन के संबंध में किए गए दावे की पड़ताल की गई लेकिन स्पष्ट नहीं हो सका कि वैक्सीनशेन हुआ है या नहीं। नगर निगम की टीम ने पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होने पर चालान किया। इसके अलावा संबंधित से शपथपत्र भी लिया कि अब लापरवाही बरती तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। 

मकान के बाहर नहीं लिखा था कि कुत्ते से सावधान
उक्त घर के बाहर कुत्ते से सतर्क होने की चेतावनी भी नहीं लिखी थी। इस समय जनगणना चल रही है और प्रगणकों पर दबाव है कि समय रहते काम पूरा करें। ऐसे में प्रगणक ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई नहीं निकला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद मजबूरन प्रगणक ने जैसे ही मेन गेट खोला तो घर के आंगन में स्वतंत्र घूम रहा रॉटविलर महिला पर टूट पड़ा। यदि बाहर चेतावनी थी लिखी होती तो यह घटना नहीं होती।

और पढ़े  चमोली- खुलासा: चढ़ावा हेराफेरी के बाद अब BKTC को दान में मिलीं दो एंबुलेंस और टेंपो ट्रेवलर गायब, उठे सवाल

कुत्ते के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराया गया था और न ही बाहर कोई चेतावनी संबंधित बोर्ड था। इसलिए नई नियमावली के तहत 25 हजार रुपये का चालान किया गया है। क्योंकि यह इस कुत्ते संबंधित पहला मामला है और इसलिए इसमें प्राथमिकी की चेतावनी दी गई है।
– डॉ. वरुण अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम


Spread the love
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love