देहरादून- विक्रम शर्मा हत्याकांड: झारखंड पहुंची दून पुलिस, एक लाख के ईनामी आरोपी के घर की कुर्की

र्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों पर दून पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने झारखंड पहुंचकर एक लाख रुपये के ईनामी आरोपी आकाश कुमार के घर की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कुर्की वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि 13 फरवरी 2026 को सिल्वर सिटी, राजपुर रोड स्थित जिम के बाहर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना डालनवाला में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या में झारखंड से आए बदमाश शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीमें झारखंड, बिहार और अन्य राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं। जांच में कुल आठ आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि छह आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट और कुर्की आदेश भी प्राप्त किए गए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार फरार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद सभी छह आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

 

बीते 12 मई को देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने सहारनपुर से एक लाख के ईनामी आरोपी यशराज सिंह को गिरफ्तार किया था। हालांकि मामले में अभी भी पांच आरोपी फरार हैं। इसी क्रम में 17 मई को डालनवाला पुलिस टीम झारखंड के जमशेदपुर पहुंची और अदालत से प्राप्त कुर्की वारंट के आधार पर फरार ईनामी आरोपी आकाश कुमार प्रसाद निवासी बजरंग टेकरी, बागबेड़ा, जुगसलाई, जिला सिंहभूम के घर की कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति कुर्क की।

और पढ़े  उत्तराखंड: नदियों में खनिज निकासी फिलहाल सीमित,मानसून के बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

बढ़ सकता है ईनाम

विक्रम हत्याकांड के मामले में फरार पांच आरोपियों पर फिलहाल एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। दून पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो इन पर इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…