टिहरी Accident: मुलगढ़ धमातोली मोटर मार्ग पर पलटी सुमो, नवविवाहिता गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर

घनसाली क्षेत्र के मुलगढ़–हुलाणाखाल मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक सुमो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को चोटें आईं, जबकि एक नवविवाहिता महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुमो वाहन घनसाली से सवारियों को लेकर गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन हुलाणाखाल से आगे जगदी बाजार के पास चढ़ाई पर पहुंचा, तभी सामने से अचानक एक अन्य वाहन आ गया। वाहन चालक ने साइड देने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे सुमो पीछे की ओर फिसल गई और सड़क पर पलट गई।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ ने सभी को हल्की चोटें आईं, लेकिन नवविवाहिता जस्सी देवी(22) पत्नी अमित गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पीएचसी पिलखी अस्पताल पहुंचाया गया।

 

भिलंगना की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि घायल महिला के माथे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला खतरे से बाहर है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि जस्सी देवी की शादी हाल ही में आठ मई को हुई थी। वह अपने मायके खसैती (सैरास) से अपने पति अमित के साथ ससुराल हडियाणा मल्ला जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

और पढ़े  देहरादून - मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: वायरल ऑडियो की होगी जांच, गिरधारी लाल साहू के वाइस सैंपल के लिए कोर्ट जाएगी एसआईटी
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…