UP: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

Spread the love

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को राहत देते हुए दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से दिया जाएगा।

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को दिया जाएगा।

 

 

16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को होगा लाभ
सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। जारी किए गए आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक का महंगाई भत्ता एरियर के साथ उनके भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। जबकि मई का महंगाई भत्ता उनके वेतन में जोड़कर जून के महीने में दिया जाएगा।

 

पिछले वर्ष भी की गई थी वृद्धि
इसके पहले, प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष दिवाली पर सातवें वेतनमान के राज्यकर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के एलान के बाद पांचवें और छठवें वेतनमान के राज्यकर्मियों को भी बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद बढ़ी दर से महंगाई भत्ते का भुगतान अक्तूबर के वेतन के साथ किया गया था। पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए आठ प्रतिशत और छठवें वेतनमान वाले कार्मिकों का डीए पांच प्रतिशत बढ़ाया गया था।

इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
डीए में वृद्धि का लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा।

और पढ़े  वकीलों पर लाठीचार्ज- लखनऊ में पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध,तनाव बढ़ा

Spread the love
  • Related Posts

    UP: 2 बेटियों के प्रेम विवाह से था खफा, तीसरी को मारकर किए छह टुकड़े, इस कारण से तनाव में रहता था ‘कातिल बाप’

    Spread the love

    Spread the loveछपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली किशोरी की सिरकटी लाश का मामला ऑनर किलिंग का निकला। पहले दो बेटियों के प्रेम विवाह और अब तीसरी के बागी…


    Spread the love

    Strike: तीन दिन के लिए थमे 14 हजार ट्रकों के पहिए, हड़ताल से सप्लाई पर असर, गोदामों में अटका माल

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली एनसीआर में ईसीसी शुल्क और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध समेत विभिन्न मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गई। हड़ताल…


    Spread the love