UP: 2 बेटियों के प्रेम विवाह से था खफा, तीसरी को मारकर किए छह टुकड़े, इस कारण से तनाव में रहता था ‘कातिल बाप’

छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली किशोरी की सिरकटी लाश का मामला ऑनर किलिंग का निकला। पहले दो बेटियों के प्रेम विवाह और अब तीसरी के बागी तेवर से पिता इस कदर बौखलाया कि बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इस जघन्य अपराध में बहन-बहनोई ने भी उसका पूरा साथ दिया।

सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर निवासी बिगन ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया। 16 वर्षीय तीसरी बेटी शब्बा भी किसी युवक से बात करती थी। इससे वह काफी नाराज रहता था। परा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मिली किशोरी की सिरकटी लाश का मामला ऑनर किलिंग का निकला। पहले दो बेटियों के प्रेम विवाह और अब तीसरी के बागी तेवर से पिता इस कदर बौखलाया कि बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इस जघन्य अपराध में बहन-बहनोई ने भी उसका पूरा साथ दिया।

सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के टोला जयपुर निवासी बिगन ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया। 16 वर्षीय तीसरी बेटी शब्बा भी किसी युवक से बात करती थी। इससे वह काफी नाराज रहता था। 

 

Father kill third daughter and chops body into 6 pieces Enraged by love marriages of his 2 daughter Kushinagar

 

शब्बा को कई बार समझाया पर वह नहीं मानी। अंत में सम्मान के लिए बेटी की हत्या की योजना बना डाली। जीआरपी के अनुसार, पूछताछ में बिग्गन ने बताया कि एक योजना के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया।

और पढ़े  UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

 

घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया। देर शाम घर में ही बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शब्बा के कई टुकड़े कर दिए।

 

ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे थे तीनों
सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर एक बक्से में रखा। फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे। वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्से को रख दिया। शव रखने के बाद तीनों साथ लगे एसी कोच से बाहर निकले। इस दौरान सभी उसमें लगे कैमरे में कैद हो गए।

  • Related Posts

    अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू

            भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों…

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…