बाप ने किए थे बेटी के टुकड़े-टुकड़े, 5 ट्रेन में बक्से और बैग में छोड़े, सिर यहां फेंका, इस बात से था खफा

 

किशोरी की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर उसे छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के मामले में जीआरपी को अहम सफलता मिली है। फुटेज में मिले संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है।

छानबीन में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए थे। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता के मना करने पर बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

जीआरपी ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया है। बिग्गन से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बिग्गन ने अपनी 16 वर्षीय बेटी शब्बा की हत्या की थी। शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी।

 

बेटी से नफरत करने लगा था पिता
बिग्गन ने बेटी को युवक से दूर रहने के लिए कहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी शब्बा युवक के संपर्क में बनी रही। इस बात से बिग्गन बहुत नाराज था और बेटी से नफरत करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी।
father hacked Minor Daughter into pieces in Kushinagar He Disapproved of Her Talking to a Young Man
आरोपी ने साजिश के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया।
सिर गांव के तालाब में फेंक दिया
देर शाम घर में ही शब्बा की हत्या की और बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए। सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में रखा। फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे।
वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्से को रख दिया। शव रखने के बाद तीनों साथ लगे एसी कोच से बाहर निकले। इस दौरान सभी उसमें लगे कैमरे में कैद हो गए। इसी फुटेज की मदद से आरपीएफ आरोपी तक पहुंची।

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की
सख्ती से पूछताछ के बाद बिग्गन ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।
पहचान छिपाने के लिए धड़ से अलग किया सिर
आरोपी ने साजिश के तहत शब्बा की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिर को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद बक्से और पॉलिथीन में हाथ-पैर और धड़ को पैक किया गया था। तालाब से सिर मिल गया है।
सीसीटीवी फुटेज में मिली संदिग्ध की फुटेज
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की फुटेज मिल गई। इसके बाद आसपास के लोगों से आरोपी की फुटेज दिखाई गई। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। जीआरपी बृहस्पतिवार को मामले का राजफाश करेगी।
यह था मामला
रविवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर बोगी में बक्शे के भीतर युवती के शव के पांच टुकड़े मिले थे। सिर गायब था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर रविवार सुबह पहुंची तो मामले की जानकारी हुई थी।
  • Related Posts

    अयोध्या- आयोजित कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू

            भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों…

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…