Closed: माैसम विभाग ने दिया भीषण गर्मी का अलर्ट, 12वीं तक के स्कूल बंद,DM ने जारी किए आदेश

गरा में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर लोगों के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज भी आया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।

 

माैसम विभाग के द्वारा 19 मई को हीट वेट और प्रतिकूल माैसम की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों को 19 मई, मंगलवार को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय व समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय पर लागू होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6  डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…