पेट्रोल-डीजल पर नया नियम: दिन में एक बार ही करा सकेंगे कार-बाइक का टैंक फुल, दोबार नहीं मिलेगा, तय हुई लिमिट

Spread the love

गर आप भी पेट्रोल पंप पर बोतल या ड्रम में तेल लेने जा रहे हैं, या गाड़ी का टैंक बार-बार फुल कराने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए। जिले में ईंधन की सुचारू सप्लाई बनाए रखने और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) स्वीटी ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर खुले में (बोतल या ड्रम) डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही, एक बार गाड़ी का टैंक फुल कराने के बाद उसी दिन फिर से उसी वाहन को दोबारा तेल नहीं मिलेगा।

 

आलू बेल्ट होने के कारण जिले के कोल्ड स्टोरों में ईंधन की खपत ज्यादा है। इसे देखते हुए डीएसओ ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी कोल्ड स्टोर संचालकों को चेतावनी दी है कि वे ईंधन की अनावश्यक जमाखोरी बिल्कुल न करें। ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसओ ने बताया कि तेल कंपनियों से पेट्रोल पंपों को होने वाली सप्लाई में इस समय भारी अंतर आ रहा है। पेट्रोल पंप स्वामियों द्वारा कंपनियों को एडवांस भुगतान करने के बाद भी डिपो से तेल का टैंकर आने में कम से कम 48 घंटे का वक्त लग रहा है। रविवार को मथुरा रिफाइनरी बंद रहने के कारण शनिवार, रविवार और सोमवार को तेल की किल्लत सबसे ज्यादा गहरा रही है। बैक-लॉग बढ़ने से आम दिनों में भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

अफवाहों पर न ध्यान दें, जिले में पर्याप्त है ईंधन
जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी ने बताया कि तेल डिपो से सप्लाई में कुछ तकनीकी और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण खेप थोड़ी देरी से पहुंच रही है। जिले में ईंधन की कोई स्थायी कमी नहीं है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए ये अस्थायी नियम लागू किए गए हैं। जनता से अपील है कि वे डरकर जरूरत से ज्यादा तेल खरीदना बंद करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन का सहयोग करें।

Spread the love
और पढ़े  बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं राहुल, मायावती के घर भेजे अपने दूत, बसपा सुप्रीमो ने वापस लौटाए
  • Related Posts

    जवान लेकर घूम रहा मां का कटा हाथ- बिलखते हुए पुलिस आयुक्त से मांगा इंसाफ, कहा-जिससे बचपन में खाना खाया, आज वो…

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह मंगलवार दोपहर आइस बॉक्स में अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। इससे पुलिस ऑफिस में सनसनी…


    Spread the love

    बड़ी वारदात: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, दंपती की हालत नाजुक, मासूम को भी नहीं बख्शा

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा। हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर…


    Spread the love