बाबा वेगा- पेट्रोल-डीजल और LPG पर आने वाला है बड़ा संकट? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल, जानिए सच्चाई…

Spread the love

रान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इसका असर पूरी दुनिया पर देखा जा रहा है। भारत भी इस तनाव से प्रभावित हुआ है। दुनिया में कोई भी नया संकट आता है, तो बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। बाबा वेंगा की तेल की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि वर्षों पहले ही बाबा वेंगा ने युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी।

 

मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कुछ देशों को छोड़कर पूरी दुनिया ईंधन की किल्लत और दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि बाबा वेंगा ने पहले ही साल 2026 में वैश्विक संघर्ष और वित्तीय अस्थिरता की भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की भी बात कही थी। हालांकि, बाबा वेंगी की भविष्यवाणी काकोई सत्यापित सबूत नहीं है कि उन्होंने विशेष रूप से बढ़ते पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के दामों के बारे में कुछ कहा था।

 

दुनियाभर में बीते कुछ समय से कोई भी अनिश्चितता देखने को मिलती है, उससे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लोग जोड़ देते हैं। वैश्विक संघर्ष और तेल की कीमतों को लेकर बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी वायरल हो रही है। तेल की कीमतों को संबंध बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से नहीं है। पश्चिम एशिया सबसे बड़े कच्चे तेल के उत्पादक क्षत्रों में शामिल है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया के तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है और तेल की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।

और पढ़े  PM Modi-: इंडोनेशिया में पीएम का भव्य स्वागत, राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

 

अब सवाल है कि लोग आखिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को तेल की बढ़ती कीमतों से क्यों जोड़ रहे हैं? इसका असली वजह किसी रहस्यवाद या भविष्यवाणी में नहीं, बल्कि तेल की कीमतें सीधे तेल बाजारों से जुड़ी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में धमाके, ईरान ने भी बहरीन, ओमान और कुवैत में किए हमले

    Spread the love

    Spread the love बंदर अब्बास और केश्म द्वीप में सुनी गईं धमाकों की आवाजें ईरान के बंदर अब्बास और केश्म द्वीप के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।…


    Spread the love

    राजस्थान HC को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला परिसर

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान हाईकोर्ट को सोमवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट प्रशासन को एक धमकी…


    Spread the love