शाहजहांपुर- भीषण हादसा: कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार दंपती समेत 3 की मौत, तीन लोग घायल

शाहजहांपुर जिले में कांट-जलालाबाद हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर से ऑटो को टक्कर लग गई। हादसे में कांट थाना क्षेत्र के गांव बवक्करपुर निवासी सनी कुमार की 28 वर्षीय पत्नी रामक्षत्रिय व जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला यूसूफजई निवासी 45 वर्षीय कल्लू और उनकी पत्नी राबिया की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे हुए हादसे में ऑटो जलालाबाद की तरफ से आ रहा था। ऑटो में महिला व बच्चे समेत सात लोग सवार थे। कांट के कमलनैनपुर चौराहे के पास पीछे से आए डंपर से ऑटो को टक्कर लग गई।

 

Three Dead Including a Woman and Three Injured After Container Collides with Auto-Rickshaw in SHahjahanpur

 

तीनों की मौके पर ही मौत 
भीषण टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर तुरंत ही सीएचसी पर भेजा। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से भाग गया। डंपर में गिट्टी और मौरंग भरा है।

हादसे में ये हुए घायल 
हादसे में जलालाबाद के गांव नयागांव निवासी 18 वर्षीय मुस्कान, मृतक रामक्षत्रिय का चार वर्षीय पुत्र कृष्णा, थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी अनूप के घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ऑटो अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ खालसा निवासी चालक नवेद चला रहा था। अस्पताल में सीओ सिटी पंकज पंत ने पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।
और पढ़े  उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…