Road Accident: डंपर और वैन की जोरदार भिड़ंत, एक महिला समेत 4 की मौत, एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

मीरपुर जिले में बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा वैन रविवार दोपहर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर डंपर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार की एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, जिसे कानपुर रेफर किया गया है।
दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे छिरका और मवइया गांव के बीच हुआ। बताया गया कि कानपुर निवासी श्रद्धालु अर्टिगा वैन से बागेश्वर धाम गए थे।

 

 

डंपर से वैन की जोरदार भिड़ंत
दर्शन कर वापस लौटते समय नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे डंपर से वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नरेंद्र (55), मीना (54) पत्नी राजकपूर, राजकपूर (57) और चालक आयुष चौहान (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकलवाया
वहीं, रेखा (52) को कानपुर रेफर किया गया है। मृतक नरेंद्र और रेखा पति-पत्नी थे, जबकि राजकपूर और मीना भी दंपती बताए गए हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को वाहन से बाहर निकलवाया। इसके बाद मौदहा भिजवाया है।

 

नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा
मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने अथवा ओवरटेक के प्रयास में हादसा होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

और पढ़े  तबाही की तरफ बढ़ रहा मानसून, अवध में चार की मौत, बिजली यूनिट करनी पड़ी बंद.. 21 जिलों में अलर्ट-स्कूल बंद

 

Hamirpur Accident Head on collision between dumper and van five dead including two woman

बागेश्वर धाम से लौटते वक्त काल बना डंपर 
जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी यह श्रद्धालु परिवार अर्टिगा वैन पर सवार होकर मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम दर्शन करने गया था। रविवार को सभी लोग दर्शन कर बेहद खुशहाली के साथ वापस कानपुर लौट रहे थे। करीब 1:00 बजे जैसे ही उनकी वैन मौदहा क्षेत्र के छिरका और मवइया गांव के बीच नेशनल हाईवे-34 पर पहुंची। तभी सामने से आ रहे  तेज रफ्तार डंपर ने वैन को टक्कर मार दी।

  • Related Posts

    जितेंद्र मिश्रा कौन हैं जिन्हें बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का सीईओ, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निभाई मुख्य भूमिका

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के व्यवस्थित और प्रभावी संचालन के लिए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मंदिर का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)नियुक्त किया है।…

    जन्माष्टमी 2026: नंदभवन में गूंज रहीं बधाइयां, कृष्णमय हुआ नंदगांव

    नंद के आंगन में अभी कान्हा का जन्म नहीं हुआ है, लेकिन नंदगांव में उनकी बधाइयां गूंजने लगी हैं। सावन पूर्णिमा की रात नंदभवन में जैसे ही समाज गायन की…