हल्द्वानी- पूर्व महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट बनीं हल्द्वानी नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर,देंगी स्वच्छता का संदेश

 

 नगर निगम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी एकता बिष्ट को स्वच्छता जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। शुक्रवार को वार्ड-चार आवास विकास स्थित श्री पंचेश्चर मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान में इसकी घोषणा की गई। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि जब घर-घर में गंदगी का सफाया होगा तब शहर स्वच्छ होगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने निस्तारण के लिए कूड़ा अलग-अलग कर देने के साथ ही निगम प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। ब्रांड एंबेसडर एकता ने शहरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने और शहर को स्वच्छता में नंबर-वन बनाने का संकल्प लेने के लिए कहा। वहां पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, पार्षद नेहा अधिकारी, बीना चौहान, पंकज त्रिपाठी, रवि जोशी, शैलेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…