नैनीताल- शादी का झांसा, धमकी देने के मामले में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नैनीताल नगर क्षेत्र निवासी एक युवती ने भवाली निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक संबंध बनाने, गर्भपात कराने, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से युवक के संपर्क में थी। आरोप है कि युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का वादा कर शोषण किया। बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आरोप लगाया गया है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने दबाव बनाकर गर्भपात कराया।

 

युवती ने दावा किया कि अस्पताल से जुड़े दस्तावेज भी उसके पास मौजूद हैं। एफआईआर में कई अन्य युवतियों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी अन्य लड़कियों के संपर्क में भी था और कुछ युवतियां बयान देने को तैयार हैं। आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी ने फोन पर उसे अभद्र भाषा में गालियां दीं और कथित वीडियो व ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिये धमकाने की कोशिश की। शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर भवाली निवासी नरेश पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 351 (2) व 69 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में प्रस्तुत दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: पूर्व सैनिक सम्मान समारोह- CM धामी बोले-सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है
  • Related Posts

    हरिद्वार में वारदात: शांतरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिककी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने मैकेनिक हैप्पी…

    उत्तराखंड: राज्य में स्वाइन फ्लू के 31 नए मामले मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 484 पहुंची, 84 सक्रिय

    उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 484 हो गई है। इनमें से 84 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। इन…