बागेश्वर Road Accident: खाई में गिरी कार, 3 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

बागेश्वर नगर के आरे-द्यांगण बाईपास पर एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कार संख्या यूके 05-3762 आरे से द्यांगण की तरफ जा रही थी। नीलेश्वर मंदिर के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वाहन में तीन लोग सवार थे जो मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में नगर के माजियाखेत में रहते हैं। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) पुत्र महेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में संदीप कुमार की पुत्री पूजा (3) को पुलिस और रेस्क्यू टीम ने खाई से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल उपाध्याय ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सड़क दुर्घटना में घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया है। मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। – मनीष शर्मा, सीओ बागेश्वर

और पढ़े  हरिद्वार - खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…