उत्तराखंड Weather: मौसम खुला तो गर्मी ने दिखाई आंख, आज तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी

त्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है जबकि 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 मई को देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने औ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम खुला तो गर्मी ने दिखाई आंख

मई की शुरुआत से अभी तक बीच-बीच में बदलने मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। रुक-रुक कर हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों की बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ा। खासकर मैदानी इलाकों में लेकिन शुक्रवार को मौसम खुला तो गर्मी ने आंख दिखाई। हालांकि आंकड़ों की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री के साथ सामान्य रहा। चटक धूप खिलने से दिन के समय तपिश का अहसास हुआ। हालांकि शाम होते-होते हवाएं चलने लगी तो रात का मौसम सुहावना हो गया। उधर पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य से नीचे ही रहा।

और पढ़े  उत्तराखंड: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’, युवाओं को रोजगार के लिए मुहिम
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…