रुड़की: राजस्थान के श्रद्धालुओं का रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, एआरटीओ के वाहन सीज करने पर भड़के

रिद्वार आ रहे श्रद्धालुओं की बस के कागजात पूरी नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया। एआरटीओ ने चेकिंग में बस को रोक लिया। चालक से कागजात तलब किए तो जरूरी कागजात मौके पर नहीं मिले। इसके बाद टीम ने बसों को सीज कर दिया, यह देख राजस्थान के श्रद्धालु भड़क उठे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

काफी शोर शराबे के बीच रोडवेज में भी अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद टीम ने यात्रियों को कायदे कानून का हवाला देकर शांत किया और उन्हें रोडवेज की बस में सवार कर गंतव्य की ओर भेजो। बताया जा रहा है कि महिलाओं व अन्य श्रद्धालुओं ने एआरटीओ की कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि वह धर्म के रास्ते पर थे और इस कार्रवाई से उनकी आस्था को चोट पहुंची है।

और पढ़े  श्रीनगर: युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, अंदर जाने की जिद पर अड़े छात्र, पुलिस से तीखी बहस
  • Related Posts

    उत्तराखंड: CM हेल्पलाइन को हेल्पलेस बना रहे अफसर, समाधान की रफ्तार गिरी, अगस्त में आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

    पिछले तीन वर्षों में इस साल अगस्त में सीएम हेल्पलाइन 1905 पर शिकायतों का रिकॉर्ड बन गया है। वहीं, इनके निपटारे की दर में तेजी से गिरावट आ रही है।…

    देहरादून:राज्यपाल ने 5 वर्ष में पांच मिशन को धरातल पर उतारा, आज पूरे हो रहे पांच साल, 2021 में संभाला था पद

    लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला था। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो रहे…