बागेश्वर- पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, टैक्सी संचालकों और व्यापारियों ने जताई चिंता

पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। तेल की कीमतों में उछाल के बाद अब मालभाड़ा बढ़ने और दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम चढ़ने की आशंका है। जहां कारोबारी इसे बाजार के लिए नुकसानदायक मान रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे देशहित में सहने की बात कह रहे हैं।

 

जिले में पेट्रोल के दाम 2.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.01 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 94.13 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलने वाला पेट्रोल अब 96.96 रुपये पर पहुंच गया है। डीजल के दाम 89.10 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.11 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से वाहन स्वामी और मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि डीजल महंगा होने से सीधे तौर पर ट्रांसपोर्टेशन की लागत बढ़ेगी। इससे बाहरी जिलों से आने वाले राशन, सब्जी और अन्य सामान की कीमतें बढ़ना तय है। टैक्सी संचालकों का कहना है कि किराया हाल ही में बढ़ाया गया है। दोबारा किराया बढ़ाना संभव नहीं होने से पूरी मार चालक और मालिकों पर पड़ेगी।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ेगा। मालभाड़ा महंगा होगा तो बाजार में वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी, जिसका सीधा लोड आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। कारोबार के लिए यह स्थिति शुभ नहीं है। – कवि जोशी, पूर्व अध्यक्ष, व्यापार मंडल

कुछ समय पहले ही टैक्सी किराया बढ़ाया गया है। अब अचानक ईंधन के दाम बढ़ने से सारा नुकसान टैक्सी संचालकों को ही झेलना पड़ रहा है। बार-बार किराया बढ़ाना यात्रियों और हमारे लिए भी सही नहीं है। -पुष्कर जोशी, अध्यक्ष, शिव शक्ति टैक्सी यूनियन

वर्तमान में देश को कच्चे तेल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में देशवासियों को प्रधानमंत्री की अपील का पालन करते हुए वाहनों का उपयोग कम करना चाहिए. यह देशहित में उठाया गया कदम है, जिसका हमें साथ देना चाहिए। – संतोष जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…