शादी के 6 दिन बाद पत्नी की हत्या: लाश को बेड में छिपाया, दरवाजे पर ताला लगाकर भागा पति, बदबू आने पर आई पुलिस

ध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में शादी के छठे दिन ही एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी पति ने महिला का शव घर में रखे बेड में अंदर डाला और दरवाजे पर ताला लगाकर भाग गया। कमरे से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। बाद में पुलिस को खबर दी गई। शक के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड में बुरी तरह सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी निशा परवीन (28) के रूप में हुई है। इसका पति मोहम्मद एजाज (39) 2 मई से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

एजाज का बड़ा भाई गुरुग्राम से गिरफ्तार
पुलिस ने निशा के परिजनों को हत्या की सूचना दी। बाद में निशा के पिता मोहम्मद हसन ने आरोपी मो. एजाज और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के अलावा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर एजाज के बड़े भाई सरफराज को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। एजाज की तलाश में बिहार टीम भेजी गई है।

 

26 अप्रैल को हुई थी शादी
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि निशा परवीन अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहती थी। एक जानकार बिचौलिए के जरिये 26 अप्रैल को निशा की वैशाली, बिहार निवासी एजाज से शादी हुई थी। एजाज का नबी करीम इलाके में बैग बनाने का काम है। यह किराये का कमरा लेकर लक्ष्मणपुरी, नबी करीम में रहता था।

और पढ़े  लक्सर-हरिद्वार मार्ग: टेंपो ट्रैवलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

29 अप्रैल को हल्द्वानी से लाया दिल्ली
शादी के तीसरे दिन 29 अप्रैल को आरोपी अपनी पत्नी निशा परवीन को हल्द्वानी से दिल्ली अपने कमरे पर ले आया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली लाते ही आरोपी ने निशा के साथ दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी निशा ने परिवार को दी। इस बीच 2 मई को आरोपी ने झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर दी।

बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
पड़ोसियों ने दुर्गंध आने के बाद 8 मई को मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से निशा परवीन का शव बेड के भीतर से बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। वारदात की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम को देने के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों हवाले कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर निशा की हत्या की गई। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…