हत्या: पहले दांत से कान काटा, फिर दांत तोड़े, मृतक के बेटे-पत्नी के सामने दिखाई हैवानियत

Spread the love

वैध संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत दिखाते हुए आरोपी अशोक मसीह ने पहले डेविड मसीह को अपने दांतों से नोचा। उसका एक कान दांत से काट डाला। इसके बाद उसके दांत को भी तोड़ डाला। किरच से पेट में वार किए गए। आरोपी अशोक मसीह की पत्नी के अवैध संबंध डेविड के साथ थे।

रिंपी पत्नी डेविड निवासी गांव भोजिया जिला तरनतारन ने पुलिस को बताया है कि देर शाम उसका पति मोटरसाइकिल पर अमृतसर से आ रहा था। वह और उनका बेटा सैमुअल मसीह मोटरसाइकिल के पीछे अलग से आ रहे थे। जब गांव बोहडू से मडियाला की तरफ आ रहे थे तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार अशोक मसीह, अभिषेक पुत्र अशोक मसीह और इमानुएल उर्फ मानी निवासी गांव भोजिया जिला तरनतारन आए।

आरोपियों ने उसके पति के मोटरसाइकिल को रोका और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने किरच के साथ उसके पति पर कई वार किए। हमले में घायल उसके पति को सिविल हॉस्पिटल अमृतसर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना चाटीविंड और पुलिस चौकी बोहडू की टीम मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर और इंचार्ज थाना चाटीविंड हरचंद सिंह के अनुसार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अशोक मसीह की पत्नी के साथ मरने वाले डेविड मसीह के अवैध संबंध थे । इसी रंजिश के कारण हत्या की गई है।


Spread the love
और पढ़े  पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला
  • Related Posts

    हेरिटेज स्ट्रीट पर निहंग ने युवक को पीटा, श्रद्धालुओं को परेशान करने का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveश्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक निहंग युवक को…


    Spread the love

    पंजाब कांग्रेस में होगी टूट!: राहुल के खास चन्नी नाराज, रंधावा शाह से मिले,चुनाव से पहले होगा बड़ा खेला

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब कांग्रेस में बगावत के सुरों ने पार्टी की फूट को एक बार फिर उजागर कर दिया है। राहुल गांधी के खास माने जाने वाले पूर्व सीएम चरणजीत…


    Spread the love