Bihar- निशांत को वैशाली, विजय सिन्हा को गयाजी की कमान, जानिए कौन-किस जिले के बने प्रभारी मंत्री

Spread the love

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समितियों के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्रियों के मनोनयन को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए 34 मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ मंत्रियों को बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है। सरकार की ओर जारी अधिसूचना के अनुसार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को पटना और नालंदा, जबकि विजेंद्र प्रसाद यादव को सारण जिले का प्रभारी बनाया गया है। श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर, विजय कुमार सिन्हा को गया एवं गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

 

निशांत कुमार को वैशाली जिले का प्रभारी बनाया गया
डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका, निशांत कुमार को वैशाली, शीला मंडल को मधेपुरा तथा संजय सिंह टाइगर को कैमूर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सरकार की ओर से जारी सूची में मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, लेशी सिंह, कुमार शैलेन्द्र, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंदकिशोर यादव, प्रमोद कुमार और दीपक प्रकाश समेत अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

 

क्रमांक मंत्री का नाम आवंटित जिला
1 विजय कुमार चौधरी पटना, नालंदा
2 विजेंद्र प्रसाद यादव सारण
3 श्रवण कुमार पूर्वी चंपारण, शिवहर
4 विजय कुमार सिन्हा गया जी, गोपालगंज
5 डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मुजफ्फरपुर, बांका
6 निशांत कुमार वैशाली
7 लेशी सिंह मधुबनी
8 राम कृपाल यादव बेगूसराय
9 नीतीश मिश्रा भागलपुर
10 दामोदर रावत समस्तीपुर
11 संजय सिंह टाइगर कैमूर
12 अशोक चौधरी रोहतास
13 भगवान सिंह कुशवाहा सुपौल
14 अरुण शंकर प्रसाद भोजपुर
15 मदन सहनी खगड़िया
16 डॉ. संतोष कुमार सुमन नवादा
17 रमा निषाद औरंगाबाद
18 रत्नेश सदा पूर्णिया
19 कुमार शैलेन्द्र दरभंगा
20 शीला कुमारी मधेपुरा
21 केदार प्रसाद गुप्ता सिवान
22 लखेंद्र कुमार रोशन बेतिया (पश्चिम चंपारण)
23 सुनील कुमार लखीसराय
24 श्रेयसी सिंह सीतामढ़ी
25 जमा खान जहानाबाद
26 नंदकिशोर यादव बक्सर
27 शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल किशनगंज
28 प्रमोद कुमार कटिहार
29 श्वेता गुप्ता शेखपुरा
30 मिथिलेश तिवारी सहरसा
31 राम चंद्र प्रसाद अररिया
32 संजय कुमार सिंह जमुई
33 संजय कुमार मुंगेर
34 दीपक प्रकाश अरवल
और पढ़े  Bihar- नदी किनारे पड़े सूटकेसों में मिले कटे हुए शवों के टुकड़े, इलाके में सनसनी, मौके पर पुलिस

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: विकास वैभव का टूटा वनवास,अमित लोढ़ा का भी ट्रांसफर, बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद 16 वरीय पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा…


    Spread the love

    Bihar- नदी किनारे पड़े सूटकेसों में मिले कटे हुए शवों के टुकड़े, इलाके में सनसनी, मौके पर पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveकैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब दुर्गावती नदी किनारे दो संदिग्ध सूटकेश बरामद किए गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके…


    Spread the love