रुड़की- नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शौचालय में मिला शव, मचा हड़कंप

Spread the love

रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की हत्या कर दी गई। मृतक के गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना का खुलासा कर दिया है। मामले में केंद्र के भर्ती मरीज, प्रबंधक एवं संचालक समेत तीन पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

मंगलवार रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिगध हालत में मिला। लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष ( 37) को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। केंद्र संचालक ने शौचालय में उसका शव देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है। एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है।


Spread the love
और पढ़े  धरने ने पलट दिया खेल...पांच करोड़ के कम्युनिटी हॉल का लेआउट न बनने पर भड़के विधायक, अधिकारी दौड़े, धरना समाप्त
  • Related Posts

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love

    रुद्रपुर- सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे: पुलिस ने उतारा जुलूस, भागने की नाकाम कोशिश पर हुई पिटाई, भीड़ ने भी पीटा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद भी दरिंदों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। मंगलवार को जब पुलिस उन्हें क्राइम सीन पर लेकर…


    Spread the love