प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर

Spread the love

प्रशिक्षु अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। प्रशिक्षु अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में करोड़ों के घोटाले का खुलासा किया था। जिसके बाद उन पर हमला किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

प्रशिक्षु अधिवक्ता शुभम झा ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार रात कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वह रात करीब नौ बजे वह रोज की तरह स्वर्गाश्रम के एक होटल में काम करने पहुंचे थे। होटल के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर जाते समय एक युवक ने उन्हें पीछे से खींच लिया। इसके बाद अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बताया कि वह कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में हुए करोड़ों के घोटाले को उजागर कर रहे थे।

इसी के चलते उन पर हमला हुआ है। पीड़ित ने थाना लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड HC- सीनियर आईएफएस पंकज कुमार का ट्रांसफर आदेश रद्द, निदेशक बने रहेंगे
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- राज्य में शराब की नई दुकानें खोले जाने पर रोक लागू रहेगी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आबकारी आयुक्त के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की आबकारी नीति के तहत अब नई मदिरा की दुकानें…


    Spread the love

    उत्तराखंड: मतदाता सूची में हैरान करने वाली गड़बड़ियां, 2 लाख के माता-पिता नाबालिग, 92 हजार के दादा जवान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दो लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके माता-पिता नाबालिग हैं। वहीं, 92 हजार मतदाताओं के दादा जवान हैं। ये हम नहीं कह रहे, चुनाव आयोग के एसआईआर…


    Spread the love