46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने 1980 के एक हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। विजय मिश्रा भदोही जिले के विधायक थे और वर्तमान में जेल में बंद हैं।

 

क्या है मामला
यह हत्याकांड साल 1980 का है, जब प्रयागराज कचहरी परिसर के भीतर ही दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में विजय मिश्रा को मुख्य आरोपियों बनाया गया था। विजय मिश्रा तीन बार सपा और एक बार निषाद पार्टी से विधायक रह चुके।

सजा का एलान जल्द, कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी
कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अब सभी की निगाहें सजा के एलान पर टिकी हैं। विशेष अदालत जल्द ही विजय मिश्रा समेत अन्य तीन दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। कानूनी जानकारों के अनुसार, हत्या जैसे संगीन मामले में दोष सिद्ध होने पर विजय मिश्रा को उम्रकैद या इससे भी कठोर सजा मिल सकती है। फैसले के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…