पश्चिम बंगाल- चंद्रनाथ की हत्या में यूपी-बिहार से 3 गिरफ्तार, डेढ़ महीने पहले रची गई साजिश, पुलिस रिमांड पर आरोपी

Spread the love

श्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) को संदेह है कि हत्या की साजिश एक से डेढ़ महीने पहले रची गई। जांच एजेंसियां हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही हैं।

 

यूपी और बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया से राज सिंह और बिहार के बक्सर से मयंकराज मिश्रा और विक्की मौर्य को रविवार को पकड़ा गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों में से एक पेशेवर शूटर है। पुलिस तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल लाई और सोमवार को उत्तर 24 परगना की बारासात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एफआईआर में सबूत नष्ट करने की धारा भी जोड़ी  गई है।

रेकी के बाद वारदात को दिया गया अंजाम
अधिकारियों के मुताबिक, बेहद पेशेवर तरीके से रची साजिश के तहत हमलावरों ने वारदात से पहले चंद्रनाथ की रेकी की और अपनी पहचान छिपाने के लिए सावधानियां बरतीं। साजिश व हत्या में आठ लोग शामिल थे। छह मई की रात मध्यमग्राम के दोहरिया में चंद्रनाथ की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

टोल प्लाजा पर भुगतान से सुराग
इस हत्या में इस्तेमाल कार झारखंड से लाई गई थी। कार बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी, जहां टोल ऑनलाइन यूपीआई के जरिये चुकाया गया था। इसी डिजिटल भुगतान से मिले मोबाइल नंबर और तकनीकी सुरागों से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।

और पढ़े  सोमनाथ अमृतपर्व: पहली बार शिखर पर 11 पवित्र तीर्थों के जल से होगा कुंभाभिषेक, आयोजन के साक्षी बनेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Spread the love
  • Related Posts

    हरियाणा बोर्ड 12th Result- हरियाणा बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, 84.67% छात्र पास; लड़कियों ने मारी बाजी

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम मंगलवार शाम चार बजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड साइट पर ज्यादा लोड के कारण बारहवीं कक्षा…


    Spread the love

    थाईलैंड घूमने गए 5 भारतीयों में से चार अचानक हुए बेहोश, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveथाईलैंड के फुकेट से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां घूमने गए चार भारतीय नागरिक एक कैफे में भोजन के दौरान अचानक बेहोश हो गए। इस रहस्यमयी…


    Spread the love