चंद्रनाथ रथ हत्याकांड- आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा: मंत्री-विधायक और कई बड़े नेताओं संग माफिया से संपर्क, चंद्रनाथ रथ की हत्या में गिरफ्तार राज की कहानी

Spread the love

श्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अयोध्या से गिरफ्तार राज सिंह खुद को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता है। उसका यूपी के कई राजनेताओं के साथ संपर्क होने का पता भी चला है। उसके संबंध प्रदेश सरकार के एक मंत्री, गोंडा के एक राजनेता, जौनपुर के एक विधायक और माफिया से भी बताए जा रहे हैं, जिनके साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

 

वह पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। वह बलिया के चिलकहर से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ना चाहता था। उस पर पहले से हत्या का एक मुकदमा चल रहा है। हालांकि राज की मां ने उसे निर्दोष बताते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

 

 

शुभेंदु के निजी सहायक की हत्या में अयोध्या और बक्सर से तीन गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस ने यूपी के बलिया के आनंद नगर निवासी राज सिंह को अयोध्या-बस्ती राजमार्ग से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बिहार के बक्सर से उसके दो साथियों मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्या को गिरफ्तार किया है।

 

हत्या के लिए शूटरों का इंतजाम करने और संसाधन मुहैया कराने में राज सिंह की भूमिका सामने आई है। बंगाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले की बारासात कोर्ट ने पेश किया। कोर्ट ने सभी को 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

और पढ़े  चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

 

कोलकाता में 6 मई की रात मध्यमग्राम में चंद्रनाथ की हत्या को अंजाम दिया गया था। कोलकाता पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में बीते पांच दिन से बिहार और यूपी के पूर्वांचल के जिलों की खाक छान रही थी।

 

इसी दौरान उसे अयोध्या-बस्ती के एक टोल प्लाजा पर हुए यूपीआई पेमेंट से आरोपियों का सुराग मिला। इसी यूपीआई से हत्या के बाद फरार होने के दौरान एक टोल प्लाजा पर भुगतान किया गया था। राज सिंह बीती सात मई को लखनऊ में आयोजित बलिया निवासी एक एमएलसी की बेटी की शादी में आया था।

उसकी मां भी साथ आई थी। स्कॉर्पियो से सभी अंबेडकरनगर गए। इसके बाद अयोध्या दर्शन करने पहुंचे। बलिया वापस जाते समय टोल प्लाजा पर किए गए भुगतान से उनकी पहचान हो गई और पुलिस ने राज को हिरासत में लेकर कोलकाता पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पता लगाया जा रहा है कि राज इससे पहले कोलकाता कब गया था। चुनाव के दौरान कोलकाता में हुई क्षत्रिय महासभा की बैठक में उसकी मौजूदगी के सुराग भी तलाशे जा रहे हैं।

 

डेढ़ महीने पहले रची थी साजिश
विशेष जांच दल (एसआईटी) को संदेह है कि हत्या की साजिश कम से कम एक से डेढ़ महीने पहले से रची जा रही थी। बंगाल पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की योजना बेहद पेशेवर तरीके से तैयार की गई थी।
Bengal CM suvendu adhikari pa murder Raj Singh has connections with numerous leaders and members of mafia
हमलावरों ने वारदात से पहले चंद्रनाथ की गतिविधियों की रेकी की और अपनी पहचान छिपाने के लिए सावधानियां बरती थीं। जांचकर्ताओं का मानना है कि साजिश और हत्या को अंजाम देने में कम से कम आठ लोग शामिल थे।
पुलिस को संदेह है कि आरोपियों में से एक पेशेवर शूटर हो सकता है। रविवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है।

Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love