नैनीताल- दुष्कर्म के आरोपी उस्मान खान को SC का बड़ा झटका, विशेष अनुमति याचिका खारिज

Spread the love

 

 

त्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने पहुंचे उस्मान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने उस्मान खान द्वारा दाखिल विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में यह मामला सोमवार 5 मई 2026 को जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गगन गुप्ता समेत अन्य वकीलों ने पक्ष रखा। कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने का कोई उचित आधार नजर नहीं आता। इसके साथ ही विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित सभी आवेदन भी स्वतः निस्तारित माने जाएंगे। यह मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा 27 फरवरी 2026 को पारित आदेश के खिलाफ दायर किया गया था। इस फैसले के बाद अब हाईकोर्ट का आदेश प्रभावी रहेगा और याचिकाकर्ता को फिलहाल कोई राहत नहीं मिल सकी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सांसों पर संकट: बिजली गुल, वेंटिलेटर बंद, खतरे में पड़ी 10 बच्चों की जान, एंबू बैग से दी ऑक्सीजन
  • Related Posts

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love

    Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर…


    Spread the love