देहरादून- स्ट्रीट लाइट का बिल भी उपभोक्ताओं से वसूलने की तैयारी, हर बिल में जुड़ेगा सरचार्ज

Spread the love

ब आपके शहर की स्ट्रीट लाइट का बिजली बिल आपसे वसूला जाएगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे जल्द ही मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा।

 

हाल की रिपोर्ट देखें तो देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के नगर निकायों पर यूपीसीएल का करोड़ों रुपये बिल बकाया है। यूपीसीएल अगर इन पर कार्रवाई करता है तो जन सुविधा का मामला होने के नाते कनेक्शन भी काट नहीं कर सकता। जिससे बकाया बढ़ता जा रहा है। दूसरी समस्या इन स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव की होती है। इसके लिए भी निकायों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बनता है।

इस समस्या का समाधान तलाशने के लिए शहरी विकास विभाग ने हर उपभोक्ता के बिजली बिल के माध्यम से स्ट्रीट लाइट सरचार्ज वसूलने की तैयारी की है। विभाग के अफसरों के मुताबिक जो भी बिजली बिल जाएगा, उसमें यह जुड़ा होगा। उपभोक्ता जब इसका भुगतान करेगा तो पैसा यूपीसीएल के पास पहुंच जाएगा। यूपीसीएल इसे शहरी विकास विभाग या संबंधित निकायों को उपलब्ध करा देगा।
 

नगर निकायों की आय बढ़ाने की चुनौती
प्रदेश के सभी 108 नगर निकायों की आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं है। या तो वे केंद्रीय मदद के भरोसे हैं या फिर राज्य सरकार से मिलने वाले बजट के। देहरादून जैसे सबसे बड़े नगर निगम में भी आय के सीमित संसाधन हैं। हालात तो यहां तक मुश्किल हैं कि वेतन और अन्य खर्च ही निकालने में पसीने छूट जाते हैं। इस कारण बिजली, पानी जैसे बिलों का भुगतान हमेशा लटका रहता है। शहरी विकास विभाग इन निकायों की आय बढ़ाने की कोशिशों में भी लग गया है।

और पढ़े  देहरादून- घाटे से उबरकर यूपीसीएल ने बंपर मुनाफा कमाया, लेकिन कमाई का बड़ा हिस्सा बिजली खरीद में खर्च

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    टिहरी: नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोशित हुआ कर्मचारी, BSNL टावर पर चढ़ा, मची अफरा तफरी

    Spread the love

    Spread the loveनई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक घनसाली तहसील में नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित कर्मचारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया।…


    Spread the love