हल्द्वानी- नशा मुक्ति केंद्र में बेहोश हुए किशोर की 15 दिन बाद मौत, परिजनों ने संचालक पर पीटने का लगाया आरोप

Spread the love

 

ल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में बेहोश हुए किशोर की 15 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पहले ही केंद्र की महिला संचालक के खिलाफ मुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। बिठौरिया नंबर-एक निवासी 17 वर्षीय शुभम अधिकारी नशे का आदी था। परिजनों ने उसे दो महीने पहले लामाचौड़ स्थित हमारा संकल्प नशा मुक्ति समिति में भर्ती कराया गया।

शुभम की मां के अनुसार 21 अप्रैल को वह बेटे से मिलने गई तो वह ठीक था। 24 अप्रैल की रात को केंद्र से फोन आया कि बेटा बेहोश हो गया है और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अपने बेटे को देखने के लिए अस्पताल गई तो वह वहां अकेला बेड पर पड़ा था। नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी वहां से गायब थे। अस्पताल में कराई गई जांच में बेटे के लीवर और किडनी में संक्रमण निकला। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बृहस्पतिवार रात शुभम की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- भारत-नेपाल के बीच व्यापक सहयोग पर बनी सहमति, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयास
  • Related Posts

    Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू की दस्तक: 22 दिनों में 31 लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और केरल के बाद अब उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले सामने आए हैं। अगस्त के महीने में अब तक…


    Spread the love