हल्द्वानी: महिला कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला, चंपावत में हुई घटना का किया विरोध

Spread the love

 

हिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने, व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के बढ़े दाम वापस लेने, चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना में भाजपा नेता की कथित संलिप्तता के विरोध में महानगर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

 

महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। एक ओर केंद्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के दावे करती हैं, दूसरी ओर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के मुद्दे पर लगातार टालमटोल किया जा रहा है। महंगाई ने आम जनता, छोटे व्यापारियों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की कमर तोड़ दी है।

सभी ने चंपावत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां पार्षद भागीरथी बिष्ट, मुन्नी जोशी, सविता गुरुरानी, कनक जीना, मुन्नी पंत, लता पांडे, गीता बहुगुणा, मीनाक्षी नयाल, शांति मेहता, पुष्पा कोरंगा आदि मौजूद रहीं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी किया प्रदर्शन

चंपावत में नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पीलीकोठी चौराहे में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि माताएं बहनें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किरन सिंह माहारा, भोला भट्ट, संजय किरौला, नीरज तिवारी, महेश कांडपाल, जया कर्नाटक आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को भीमताल कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि पीड़िता के पिता को दबाव में लेकर पूरा घटनाक्रम को झूठा कहकर निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहां नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, भूपेंद्र कनौजिया, खुशीराम, निर्मला आर्या, सूरज मेहरा, दानिश खान आदि थे। रामनगर में रानीखेत रोड पर पुतला दहन के दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध कई गुना बढ़ गए है। विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को कार्रवाई को लेकर ज्ञापन दिया। वहां ललित उप्रेती, प्रभात ध्यानी, रोहित रुहेला, ललिता रावत, महेश जोशी आदि थे।

और पढ़े  देहरादून - कैबिनेट के फैसले से उपनल कर्मचारियों को राहत, समान कार्य के लिए मिलेगा समान वेतन

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- नगरासू गुरुद्वारे में गतिरोध बरकरार,भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, 4 अब भी डटे

    Spread the love

    Spread the loveनगरासू स्थित दमदमा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहा गतिरोध धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। गुरुद्वारे की तीसरी और चौथी मंजिल पर डटे…


    Spread the love

    टिहरी: नौकरी से निकाले जाने पर आक्रोशित हुआ कर्मचारी, BSNL टावर पर चढ़ा, मची अफरा तफरी

    Spread the love

    Spread the loveनई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब उप निबंधक घनसाली तहसील में नौकरी से निकाले जाने से आक्रोशित कर्मचारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया।…


    Spread the love