मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण करेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि अस्पताल के पास ही नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा। इससे धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर पहले से ही धाम में मौजूद हैं।

और पढ़े  देहरादून:राज्यपाल ने 5 वर्ष में पांच मिशन को धरातल पर उतारा, आज पूरे हो रहे पांच साल, 2021 में संभाला था पद
  • Related Posts

    उत्तराखंड मौसम- मानसून की धीमी हुई रफ्तार, चढ़ने लगा पारा, कल बारिश का येलो अलर्ट

    उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से…

    उत्तराखंड: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की 50 सीटों की मिली मान्यता, आदेश जारी

    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 50 सीटों की मान्यता दे दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से आदेश…