ईरान पर हमला सिर्फ प्यार की थपकी’- तेहरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद ट्रंप का बयान, बोले- युद्धविराम अब भी लागू

Spread the love

श्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हालिया सैन्य कार्रवाई को लव टैप बताया है। इसका मतलब है कि यह प्यार या दुलार में की गई मामूली कार्रवाई है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच लागू युद्धविराम अब भी प्रभावी है और हालिया घटनाओं को युद्ध की वापसी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

 

होर्मुज में बढ़ा तनाव

दरअसल, यह तनाव होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी और ईरानी सैन्य गतिविधियों के बाद बढ़ा।  ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना के तीन विध्वंसक युद्धपोत होर्मजु से सफलतापूर्वक गुजर रहे थे, तभी उन पर ईरान की ओर से हमला किया गया। उनके मुताबिक, ईरानी बलों ने मिसाइल, ड्रोन और छोटी नौकाओं के जरिए अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने सभी हमलों को रोक दिया।

ट्रंप ने आगे दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में ईरानी नौकाओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ने मिसाइलों और ड्रोन को बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया था, जिससे अमेरिकी युद्धपोतों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

 

अमेरिका और ईरान की बातचीत पर ट्रंप क्या बोले?

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अच्छी चल रही है, लेकिन समझौते की जरूरत अमेरिका से ज्यादा ईरान को है। ट्रंप ने कहा कि बातचीत अच्छी चल रही है… वे इस समझौते पर मुझसे ज्यादा हस्ताक्षर करना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि अमेरिका फिलहाल दबाव की स्थिति में नहीं है, जबकि ईरान तेजी से किसी समझौते तक पहुंचना चाहता है।

इसी दौरान ट्रंप ने हालिया सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान को कुछ ही मिनटों में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दो मिनट में तबाह कर दिया गया। उनके टैंकर उड़ा दिए गए। हर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया और जो लोग हमला कर रहे थे, वे अब जिंदा नहीं हैं।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन ने तोड़ा सीजफायर, रूस पर दागे सैकड़ों ड्रोन, विक्ट्री-डे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने ईरान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युद्धविराम नहीं होता, तो दुनिया ईरान से उठती एक बड़ी चमक देखेगी। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आज हमारे साथ खिलवाड़ किया और हमने उन्हें खत्म कर दिया। अगर युद्धविराम नहीं होगा, तो आपको कुछ जानने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप बस ईरान से उठती एक बड़ी चमक देखेंगे। उन्हें जल्दी से जल्दी उस समझौते पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए।


Spread the love
  • Related Posts

    तमिलनाडु में सरकार गठन पर विजय की चेतावनी- DMK या AIADMK ने सरकार बनाने का किया दावा, तो इस्तीफा देंगे सभी टीवीके विधायक

    Spread the love

    Spread the loveटीवीके अध्यक्ष विजय ने दी चेतावनी अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कझगम ने चेतावनी दी है कि अगर डीएमके या एआईएडीएमके में से कोई भी सरकार बनाने का…


    Spread the love

    ट्रंप को लगा झटका!: अमेरिकी अदालत ने खारिज किया नया टैरिफ आदेश, कहा- व्यापार कानून का हुआ गलत इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी संघीय व्यापार अदालत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए नए वैश्विक आयात शुल्क को…


    Spread the love