हल्द्वानी उप कारागार में गणना के दौरान एक बंदी गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप, जानें मामला…

Spread the love

ल्द्वानी के उप कारागार में बुधवार की सुबह मुलाकात के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब गिनती में एक बंदी कम निकला। इससे उप कारागार जेल अधिकारियों व कर्मियों की सांसें अटक गईं। हालांकि यह असहज स्थिति एक बंदी के दो बार गिनती में शामिल होने की वजह से बनी जिसे जेल कर्मी समय रहते पता नहीं कर सके। इस कारण डेढ़ घंटे तक आपाधापी रही और दो बार जेल के पूरे 1050 बंदियों की गिनती हुई। जब एक बंदी ने सच्चाई बताई तो जेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

 

उप कारागार में बुधवार सुबह कोर्ट के लिए बंदियों को रवाना करने के बाद मुलाकात की प्रक्रिया शुरू हुई। 73 बंदियों से मिलने के लिए उनके परिचित व रिश्तेदार पहुंचे। उप कारागार में बंद 1050 बंदियों में से 73 को मुलाकात हॉल में लेकर आया गया। यहां से अचानक एक बंदी किसी कार्यवश बैरक में चला गया। जब वह वापस आया तो उसकी दोबारा से गिनती हो गई। अब कुल 74 बंदी मुलाकात रिकॉर्ड में दर्ज हो गए। इनकी जब वापसी हुई तो केवल 73 बंदी ही गिनती में सामने आए। एक बंदी के कम होने से उप कारागार में अफरातफरी मच गई।

ऐसे चला सच्चाई का पता

आनन-फानन में गेट बंद करते हुए जेल कर्मियों ने बैरकों में तलाशी अभियान चला दिया। मुख्य गेट से बाहर भी पुलिस कर्मी दौड़ गए। हड़कंप के बीच जेल अफसरों ने बंदियों को एकत्रित कर दो बार गिनती की तो कुल संख्या 1050 निकली। यानी कोई बंदी गायब ही नहीं था। मुलाकात के लिए आए बंदी में से एक ने बताया कि वह बैरक में दोबारा से गया था। इसके बाद सच्चाई का पता चला।

बज गया सायरन

और पढ़े  हरिद्वार- ग्रेड पे की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों का पुलिस मुख्यालय कूच, बैरिकेडिंग कर रोका, हुई झड़प

जैसे ही एक बंदी के गायब होने की बात सामने आई, उप कारागार में सायरन बज गया। अफसरों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग शुरू कर दी। हालांकि यहां कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखाई दी।

मुलाकात के दौरान एक बंदी की दो बार एंट्री होने की वजह से यह स्थिति आई। इसके लिए वहां तैनात जेल कर्मी जिम्मेदार हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन सभी से जवाब लिया जाएगा। आगे से और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। – प्रमोद कुमार, जेल अधीक्षक उप कारागार हल्द्वानी।


Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love