देहरादून- पुलिस ने अपार्टमेंट में मारा छापा,नजारा देख टीम रह गई हैरान, 18 लोग गिरफ्तार

Spread the love

निजी अपार्टमेंट में चल रहे जुए के हाईप्रोफाइल अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मंगलवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर अपार्टमेंट में छापा मारकर जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन लाख से अधिक की नकदी, ताश की गड्डियां और डाइस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ तिनका भी है जिसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने पांच और छह मई की दरम्यानी रात फ्लैट में दबिश दी जहां कई लोग ताश और डाइस के जरिये जुआ खेलते मिले। छापे के दौरान पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 3,10,600 रुपये नकद, चार गड्डी ताश और 20 डाइस बरामद हुए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट रोशन लाल बंसल का है जो अपने फ्लैट में लोगों को जुआ खिलवाता था और खुद भी खेल में शामिल रहता था।

ये आरोपी गिरफ्तार

1. राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर रायपुर देहरादून।
2. रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार देहरादून।
3. सुजल निवासी झंडा बाजार देहरादून।
4. निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड देहरादून।
5. सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला देहरादून।
6. प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला देहरादून।
7. सुनील निवासी नालापानी देहरादून।
8. इंतजार निवासी चंदन नगर देहरादून।
9. सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग देहरादून।
10. विकास कुमार निवासी झंडाबाजार देहरादून।
11. अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर देहरादून।
12. मुकेश निवासी कावली रोड देहरादून।
13. वाजिद खान निवासी निरंजनपुर देहरादून।
14. सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी देहरादून।
15. सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग देहरादून।
16. दिलबर निवासी करणपुर देहरादून।
17. हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्रधारा रोड देहरादून।
18. कादिर निवासी करगी देहरादून।

और पढ़े  रुड़की- ईंट भट्ठे के पास वारदात; दोस्तों संग दावत पर गए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love