बड़ा हादसा: ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, महिला समेत 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Spread the love

स्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शाहपुर अंडरपास के पास रविवार देर रात कार आगे जा रही जा टकराई। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के बाद हुए हादसे में कार सवार दंपती और उनके साथी की मौत हो गई है। जबकि सात साल की बच्ची घायल हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दंपती की पहचान वाराणसी के थाना चौलापुर के अजगरा निवासी विवेक (30), पत्नी ममता और दोस्त भीलवाड़ा राजस्थान निवासी हरी राम (35) के रूप में हुई है।

 

वाराणसी जा रहे थे 
दादरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक विवेक हरियाणा के भिवाड़ी की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। रविवार को वह दोस्त हरी राम की कार से पत्नी ममता और सात साल की बेटी के साथ वाराणसी से जा रहे थे। कार हरी राम चला रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शाहपुर अंडरपास के पास आगे जा रही ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ट्रक के पीछे से कार तेजी से आ रही थी। अचानक ब्रेक लगाने के बाद कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने विवेक, पत्नी ममता और दोस्त हरी राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार को काटकर निकाला गया चारों को बाहर
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। हादसे के बाद कार को काटकर चारों को बाहर निकाला गया। परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने रात में ट्रक व कार को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। वहीं एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद दोनों परिवार के सदस्य गमगीन हैं।

और पढ़े  चाय की चुस्की हुई मंहगी: टूटा 80 साल का रिकॉर्ड, 61 रुपये किलो पहुंची चीनी

Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love