खौफनाक वारदात: गर्लफ्रेंड के साथ मिल बेटे ने ले ली पिता की जान, अजीजुद्दीन के इस फैसले से खफा था बिलाल

Spread the love

गाजियाबाद के लोनी स्थित टोली मोहल्ला कॉलोनी में बुजुर्ग अजीजुद्दीन की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

बिलाल को मुंबई से तो खुशबू को लोनी से पकड़ा
पुलिस ने आरोपी बेटे बिलाल को मुंबई के ठाणे थाना मुब्रा से पकड़ा है। उसकी महिला मित्र खुशबू को लोनी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। जांच में सामने आया कि पिता द्वारा सारी संपत्ति से बेदखल किए जाने से बेटा बिलाल नाराज था। पिता के काफी समझाने के बाद भी ना मानने पर उसने हत्या की योजना बनाई। बिलाल ने अपनी महिला मित्र खुशबू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

हत्या का तरीका और पुलिस कार्रवाई
आरोपियों ने बुजुर्ग अजीजुद्दीन की गला दबाकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे शव को बेसमेंट में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस जघन्य अपराध के बाद आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। गहन जांच और तकनीकी सहायता से पुलिस ने दोनों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- साध्वी चंदनामती का 38वां दीक्षा दिवस बना ‘प्रेरणा दिवस’, त्याग और संयम की साधना को किया नमन
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love