Bihar: जदयू ने CM सम्राट चौधरी को सौंपी अपने मंत्रियों की सूची, तीन नए नाम भी, निशांत कुमार मंत्री बनेंगे?

जनता दल यूनाईटेड की मैराथन बैठक खत्म हो चुकी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सरकारी आवास (सात सर्कुलर रोड) पर बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी सरकार की कार्यप्रणाली पर बातचीत हुई। निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

 

 

निशांत कुमार मंत्री बनेंगे क्या?
पिछले 24 घंटे में निशांत कुमार लेकर जदयू के शीर्ष नेतृत्व के बीच हाईलेवल मीटिंग हुई। निशांत कुमार ने पहले मंत्री बनने से इनकार कर दिया था लेकिन ललन सिंह और संजय झा के समझाने के बाद वह मंत्री बनने के लिए मनाया गया। सात मई को उनकी की यात्रा को रद्द कर दिया गया है। सूत्र बता रहे हैं सात मई को निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

 

 

जदयू ने सीएम सम्राट को सौंपी लिस्ट
बैठक के बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने गए। वहां जाकर जदयू कोटे से मंत्रियों की लिस्ट उन्हें सौंप दी। कहा जा रहा है कि जदयू कोटे से 11 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नवंबर 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में जदयू के जिन वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी, उनमें से लगभग सभी नेता रिपीट होंगे।

नीतीश कुमार की पार्टी से किन्हें दोबारा मौका मिलेगा? 
जदयू सूत्रों के अनुसार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, सुनील कुमार, लेशी सिंह, रत्नेश सदा, जमा खान, जयंत राज को दोबारा मौका दिया जाएगा। साथ ही कुछ नए चेहरे को भी मौका देने की बात जदयू में चल रही है। बाहुबली आनंद मोहन अपने बड़े बेटे चेतन आनंद को मंत्री बनाना चाहते हैं। शीला कुमारी, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा और दामोदर राउत का नाम भी मंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो सकता है।

और पढ़े  बिहार: एनएच-31 पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी, घंटों बाधित रहा यातायात
  • Related Posts

    बिहार: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

    बिहार की राजधानी पटना में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर शनिवार को पुलिस और हथियारबंद अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के मामले में…

    बिहार: जदयू ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाला,इस वजह से पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    बिहार की राजनीति में जदयू ने अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करते हुए प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त…