आज बिहार में होगा सम्राट कैबिनेट विस्तार,प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे शामिल। 

Spread the love

बिहार में 7 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। कुल 33 मंत्री पदों पर नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

 

PM मोदी के रोड शो और शपथ ग्रहण से कई रूट रहेंगे बंद

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान आज सम्राट सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल होंगे। पीएम मोदी का एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो भी प्रस्तावित है। इसे लेकर सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक कई प्रमुख रूटों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा। गांधी मैदान, बेली रोड, डाकबंगला, पटना जंक्शन और अशोक राजपथ समेत कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को कम से कम 3 घंटे पहले निकलने और जगदेव पथ मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

सहयोगी दलों में पुराने चेहरों पर भरोसा

लोजपा (रामविलास) की ओर से नए चेहरों पर दांव लगाए जाने की संभावना कम मानी जा रही है। ऐसे में संजय सिंह और संजय कुमार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं हम पार्टी से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना लगभग तय बताया जा रहा है।

और पढ़े  Bihar- राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं CM

भाजपा में कई बड़े चेहरे शामिल

भाजपा की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम बड़े पद के साथ लगभग फाइनल माना जा रहा है। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय का नाम भी मजबूत बताया जा रहा है, हालांकि जातीय समीकरण को लेकर उनके खिलाफ अंदरखाने विरोध की चर्चा भी है। इसके अलावा दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, नीतीश मिश्रा और रमा निषाद का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। वहीं प्रमोद चंद्रवंशी, संजय टाइगर, सुरेंद्र मेहता, लखेंद्र पासवान और अरुण शंकर प्रसाद के नाम भी मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love

    Bihar- राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं CM

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले…


    Spread the love