हार के बाद कुर्सी पर अड़ीं ममता दीदी:- इस्तीफे से किया इनकार, बोलीं- हटाना है तो हटा दें, बंगाल में बढ़ा सियासी पारा

Spread the love

 

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, अगर किसी को हटाना है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव निष्पक्ष नहीं था और उनके कई उम्मीदवारों को जबरन हराया गया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 1500 से अधिक टीएमसी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया गया।

ममता का आरोप- ‘चुनाव नहीं, अत्याचार हुआ’
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे चुनाव नहीं, बल्कि अत्याचार बताया। उन्होंने राज्य पुलिस, केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि इन संस्थाओं ने निष्पक्ष तरीके से काम नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल चुनाव के बाद INDIA गठबंधन में एकजुटता और मजबूत हुई है। ममता ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे संघर्ष जारी रखें और विधानसभा के पहले दिन काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएं।

 

विश्वासघात करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा कि वह इस हार को अंतिम नहीं मानतीं और आगे भी राजनीतिक लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के भीतर जो लोग विश्वासघात करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें धक्का दिया गया, जिससे उनकी तबीयत भी खराब हो गई।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 207 सीटों पर कब्जा
वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है और सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। यह राज्य में भाजपा की पहली सरकार होगी, जो एक बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

और पढ़े  मेटा को अमेरिकी कोर्ट से बड़ा झटका: बच्चों की सुरक्षा में चूक पर ₹5400 करोड़ चुकाने का आदेश, जानिए...

ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने के फैसले से राज्य में एक असामान्य स्थिति बन गई है। आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति किस दिशा में जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Check Online: क्या आपको पता है आपके PF खाते में कितना बैलेंस है? जानें ऑनलाइन चेक करने की प्रकिया

    Spread the love

    Spread the loveनौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ की बचत भविष्य का सबसे बड़ा और सुरक्षित सहारा होती है। हर महीने सैलरी से कटने वाला यह पैसा रिटायरमेंट…


    Spread the love

    बारिश का कहर: असम की बाढ़ में 99 मौतें, हिमाचल में 153 सड़कें बंद IMD के ताजे अनुमान में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का प्रकोप कुछ कम हुआ। हालांकि, इसके बाद भी तबाही का मंजर जारी रहा। असम में मरने वालों की संख्या…


    Spread the love