उत्तरकाशी- गंगोत्री धाम में बम निरोधक दस्ते ने ली तलाशी, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलर्ट

Spread the love

गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुट गया है। सोमवार को बम निरोधक दस्ते ने गंगोत्री धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें धाम परिसर, स्नान घाट, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन तलाशी ली गई।

बीडीएस टीम ने मेटल डिटेक्टर और आधुनिक डिटेक्शन उपकरणों की सहायता से हर संभावित खतरे की जांच की, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो। पूरे यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार नजर रखी जा रही है।

 

संदिग्ध और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। धाम क्षेत्र में पुलिस बल के साथ एटीएस, बीडीएस, आपदा प्रबंधन और अभिसूचना इकाइयों की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Spread the love
और पढ़े  नेपाल आपदा: कुमाऊं से सटे कंचनपुर के 25 से अधिक लोग भोटेकोशी की बाढ़ में लापता, टनकपुर-बनबसा के सात लोग शामिल
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love