पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: दो बजे तक BJP को प्रचंड बहुमत के रुझान, TMC बैकफुट पर

Spread the love

 

श्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंकी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी?  राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

 

 

बैरकपुर में मतगणना केंद्र पर झड़प हुई

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर मतगणना के दौरान झड़प हो गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। वहीं, कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी टकराव हुआ, जिसके बाद केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।

कूचबिहार में मीडिया से बात करते हुए जलपाईगुड़ी रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक अंजलि सिंह ने बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, स्थिति शांत है। किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं है और न ही इसकी आशंका है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए बल तैयार है।

इस बीच, भाजपा को बढ़त मिलने के साथ ही कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

193 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी 193 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं, 94 सीटों पर टीएमसी, दो सीटों पर एजेयूपी, एक पर कांग्रेस, एक पर माकपा आगे है।

और पढ़े  होटल के वॉशरूम में कारोबारी ने बरात में आई नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Spread the love
  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव नतीजे- बंगाल में BJP दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी

    Spread the love

    Spread the loveदेश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही…


    Spread the love

    कैसे जीता BJP ने आखिर बंगाल?: अमित शाह का मिशन 15 दिन, रात 2 बजे तक बैठकें, पढ़ें ‘चाणक्य’ की पूरी…

    Spread the love

    Spread the loveपिछले एक दशक में अमित शाह भाजपा के लिए सबसे सफल चुनावी रणनीतिकार के रूप में साबित हुए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लिए…


    Spread the love