अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी, धड़ की तलाश में पुलिस

कोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का कटा हुआ सिर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

बताया गया कि गांव के पास स्थित खेत में कुछ महिलाएं नित्यक्रिया के लिए गई थीं। टॉर्च की रोशनी में उन्हें बच्चे का कटा हुआ सिर दिखाई दिया, जिसे देखकर वे चीख पड़ीं और तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रधान प्रतिनिधि संतोष गौड़, घनश्याम तिवारी और पूर्व प्रधान राकेश शर्मा की मौजूदगी में पुलिस ने आसपास के खेतों में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने कई स्थानों पर खुदाई कर धड़ की तलाश की, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी।

 

पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, सिर एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। तलाशी के दौरान घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर एक अन्य खेत में फूल और मिट्टी का कलश भी मिला है, जिससे ग्रामीणों में तंत्र-मंत्र की आशंका गहरा गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

प्रभारी कोतवाली एसएसआई विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि बरामद सिर नवजात शिशु का है। आशंका जताई जा रही है कि मृत नवजात को कहीं दफनाया गया होगा, जिसे जंगली जानवरों ने बाहर निकाल लिया। फिलहाल क्षेत्र में किसी बच्चे के लापता होने की सूचना नहीं है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…