अयोध्या- रामलला के दिव्य वस्त्रों में दिखेगी भारत की विविध शिल्प परंपरा, मौसम के अनुकूल तैयार हो रहे वस्त्र

Spread the love

 

रामनगरी में विराजमान रामलला का शृंगार केवल आस्था का विषय नहीं है। यह भारत की समृद्ध वस्त्र परंपरा का जीवंत प्रदर्शन भी बन गया है। इन दिनों अधिक गर्मी के कारण रामलला के लिए मौसम के अनुकूल विशेष वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। इन वस्त्रों से उन्हें गर्मी का तनिक भी एहसास नहीं होगा।

 

गर्मी के इस मौसम में रामलला को शुद्ध कॉटन के हल्के और आरामदायक वस्त्र पहनाए जा रहे हैं, जबकि जून माह में उन्हें बेहद मुलायम मलमल के परिधान धारण कराए जाएंगे। रामलला के दिव्य वस्त्रों को डिजाइन करने का दायित्व संभाल रहे प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताते हैं कि रामलला के परिधान देश के अलग-अलग हिस्सों के उत्कृष्ट टेक्सटाइल से बनाए जाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों मुर्शिदाबाद, कोयंबटूर, राजस्थान, गुजरात और विदर्भ से विशेष कपड़ा रामलला के लिए आया है।

 

रामलला के हर परिधान में भारत की विविध शिल्प परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। कहीं जामदानी की महीन बुनाई, तो कहीं राजस्थानी रंगाई, गुजरात की पारंपरिक बंधनी, कच्छ और सौराष्ट्र की कढ़ाई तो लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी हर कला का स्पर्श इन वस्त्रों को दिव्यता और आकर्षण प्रदान करता है। उनकी देखरेख में दिल्ली में करीब दो दर्जन कारीगरों की टीम इन परिधानों को तैयार करती है, जहां हर धागे में श्रद्धा और परंपरा को पिरोया जाता है। इससे हर पोशाक एक अद्वितीय कलाकृति बन जाती है।

विमान से अयोध्या पहुंचते हैं रामलला के वस्त्र
– डिजाइनर मनीष त्रिपाठी बताते हैं कि तैयार वस्त्रों को विमान के माध्यम से अयोध्या भेजा जाता है और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया जाता है। महीने में दो बार कपड़े भेजे जाते हैं। इनमें एक बार में सात दिनों के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन के वस्त्र शामिल होते हैं। रामलला को दिन के अनुसार विविध परिधान धारण कराए जाते हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनते हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी, सावन मेला, दीवाली या अन्य प्रमुख विशेष अवसरों पर रामलला के वस्त्रों की डिजाइन और अलंकरण बदला जाता है।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, पूछताछ के लिए 200 लोगों को नोटिस

Spread the love
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love