बड़ा हादसा: मिट्टी खोदाई के दौरान टीला ढहा, मां-बेटी समेत तीन की मौत और दो घायल, हादसे से हाहाकार

Spread the love

कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना इलाके के चकथामा गांव में रविवार सुबह मिट्टी खोदने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चूल्हे की पुताई के लिए तालाब किनारे मिट्टी निकाल रही महिलाओं और बच्चों पर अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा।

हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंझनपुर थाना क्षेत्र के चकथामा गांव निवासी गीता देवी (35) पत्नी लल्लू, उनकी बेटी अंकिता (6), बेटा अमित (10), पड़ोस की रहने वाली उत्तरा देवी (55) और जितिया देवी (45)के साथ रविवार सुबह करीब 6 बजे से 6:30 बजे के बीच घर से कुछ दूरी पर स्थित स्थान पर चूल्हे की पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। 

बताया जा रहा है कि सभी लोग तालाब किनारे मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान ऊपर का मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा और सभी उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सदर शिवांक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी को बाहर निकाला और आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गीता देवी, उनकी बेटी अंकिता और उत्तरा देवी को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, अमित और जितिया देवी का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर दान विवाद: SC पहुंचा मामला, याचिकाकर्ता बोले- FIR के साथ सीबीआई करे पूरी जांच

सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि मिट्टी खोदने के दौरान अचानक टीला धंसने से हादसा हुआ है। तीन लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

    Spread the love

    Spread the love   मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर…


    Spread the love

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love