केदारनाथ धाम- कैलाश खेर पहुंचे केदारनाथ धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का लिया आशीर्वाद

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धाम पहुंचने पर केदार सभा के सदस्यों व मंदिर समिति के सदस्य विनीत चन्द्र पोस्ती ने उनका स्वागत किया।

कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यहां की व्यवस्थाएं बेहद संतोषजनक हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। केदारनाथ धाम की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण हर श्रद्धालु को एक अलग अनुभूति प्रदान करता है। यहां पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज
  • Related Posts

    देहरादून – एमबीबीएस फर्जीवाड़ा: एक ही परिवार के 7 लोगों को चार अलग कोटे में दे दिया दाखिला, प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

    एमबीबीएस सीटों पर फर्जी स्वतंत्रता सेनानी व अन्य फर्जी प्रमाण पत्र बना कर एमबीबीएस सीटों पर दाखिले में समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात…

    उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग

    उत्तराखंड में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जाकनारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे नैनीताल, बागेश्वर,…