उत्तराखंड के डोल आश्रम पहुंचे CM धामी, पीठम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

 

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार के मुख्यमंत्री धामी प्रसिद्ध डोल आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने पीठम स्थापना उत्सव में शिरकत की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। आश्रम परिसर में पहुंचने पर साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का  स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री लमगड़ा के कनरा स्थित हैलीपेड से वापस खटीमा के लिए रवाना हो गए।

 

पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों से समाज को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जनसुविधाओं को बेहतर बनाया जाए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और स्वागत करने के लिए आश्रम परिसर में एकत्रित हुए।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

    रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस…