ऋषिकेश- धर्म परिवर्तन, हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने की कोशिश, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बसंत विहार थाना क्षेत्र में धर्म प्रचार और कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और एक संगठन के पदाधिकारियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

तहरीर के अनुसार, कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं सीतापुरी (निवासी बनियावाला) और सुमित्रा (निवासी कांवली गांव) घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि वे हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन भी दे रही थीं। इस गतिविधि की सूचना स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने संगठन के कार्यकर्ता इंद्रजीत को दी, जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थीं। इस दौरान 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से निकल चुकी थीं। बाद में पुलिस ने विकास मॉल क्षेत्र से दोनों महिलाओं को अपने साथ लेकर बसंत विहार थाने पहुंचाया।

 

प्रार्थी कुलदीप स्वेडिया (संस्थापक अध्यक्ष, वीर सावरकर संगठन) ने तहरीर में मांग की है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। थाना प्रभारी शेंकी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…