राजस्थान में पांच लोग जिंदा जले,चलती कार में लगी आग, चालक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार हादसा रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी, तभी उसमें आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग का गोला बन गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

3 महिलाओं और एक बच्ची समेत 5 की मौत
कार में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष सवार थे, जिनकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह कार से कूदकर बाहर निकल गया लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गया। सूचना मिलने पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस का जाप्ता और एसएचओ नेकीराम भी घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल को बुलाया गया।

ड्राइवर अस्पताल में भर्ती
डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पिनान के सीएचसी भेजा, जहां से उसे अलवर के सामान्य अस्पताल रैफर किया गया। फिलहाल वहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love
और पढ़े  ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love